डोरंडा कॉलेज में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सरकार और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी

रांची के डोरंडा कॉलेज में छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था वापस लेने की मांग उठाई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित डोरंडा कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और धरना देते हुए राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से पढ़ाई और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्रों ने मांग की कि सरकार अविलंब क्लस्टर सिस्टम को वापस ले और छात्रों के हित में निर्णय ले।

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “क्लस्टर सिस्टम वापस लो” और “छात्र विरोधी फैसला बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।