
नई दिल्ली : जीओसी थ्री कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया और मेजर जनरल हरविंदर सिंह मावी ने सोमवार को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से मुलाकात की। लोकभवन में हुई इस मुलाकात में श्री यादव ने दोनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नागालैंड की शांति, सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

