ग्रामीण क्षेत्र में जाने से कतराते हैं कुछ शिक्षक, पर जब वे अपनी जिम्मेवारी समझेंगें तभी समाज में बदलाव आयेगा : हेमंत सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को बांटा नियुक्ति पत्र

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कुछ शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराते हैं। पर जब वे अपनी जिम्मेवारी समझेंगे तभी समाज में बदलाव आयेगा। वे सोमवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

सीएम ने कहा कि नव-नियुक्त सहायक आचार्यों से आशा है कि वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा और अवसर पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम है। आप देखेंगे कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जैसी पहल इसीलिए की गई है ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य दिया जा सके। आने वाली पीढ़ी को शिक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के लिए आप सभी के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।