पलामू में डबल मर्डर, होली से एक दिन पहले दो युवकों की हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Double Murder in Palamu: होली से एक दिन पहले दो युवकों की हत्या (Murder) कर दी गई। एक युवक की हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताड़ स्थित कोयल नदी (Koel River) किनारे हुई, जबकि दूसरे की मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली इलाके में मार डाला गया। दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है।

डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना को दो गुटों की आपसी रंजीश से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मृतकों की पहचान राजेश कुमार (20) एवं सुजीत भुइयां उर्फ़ बौधा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार सुबह राजेश और सुजीत कोयल नदी में शौच करने गए थे।

इसी क्रम में दूसरे गुट के युवकों ने उनपर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। राजेश के पिता देवनंदन ने बताया कि श्याम चौधरी, रामा चौधरी, कारू, मिथुन, नितेश और देव साव ने मिलकर हत्या की है।

देवनंदन के अनुसार तेज धारदार हथियार से उसके बेटे को कोयल नदी में हत्या की गई, जबकि सुजीत को भगाने के क्रम में नावाटोली इलाके में खदेड़कर मार डाला गया।

जानकारी के अनुसार इस वारदात को दो युवकों के गैंग में पूर्व से चले आ रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ महीने पहले इसी विवाद के कारण सेमाताड़ के श्यामा चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया था। तेज धारदार हथियार से हमला करने के साथ-साथ Firing भी की गई थी। हालांकि रांची में कुछ माह इलाज चलने के बाद श्याम चौधरी की जान बची थी।

होली से एक दिन पहले खूनी होली खेले जाने से शाहपुर और सेमरटांड़ के इलाके में दहशत का माहौल है। होली जैसे पर्व पर सौहार्द का माहौल बिगड़ने से लोग परेशान हो गए हैं।

Share This Article