HomeUncategorizedद्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी से की...

द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी से की बात – राष्ट्रपति पद के लिए मांगा समर्थन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी से बात कर कर राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति पद (presidency) के लिए नामांकन करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी के अलावा अन्य कई विरोधी दलों के नेताओं से बात कर राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।

आपको बता दें कि, कांग्रेस, NCP और तृणमूल कांग्रेस पहले ही अन्य विरोधी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए विरोधी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान कर चुकी है।

कई विरोधी दलों की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन करने की तैयारी भी कर रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उनके प्रस्तावक बने हैं।

संसद भवन में भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नामांकन के दौरान ही शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उनके पास अपने उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाने के लिए पर्याप्त नंबर है लेकिन इसके बावजूद प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं से समर्थन मांगकर भाजपा ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

संसद भवन (Parliament House) में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी

उनके नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल के अलावा NDA के घटक दलों के नेता भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के नेता भी उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के बीच होना है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...