डीएसपीएमयू में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा, जानें क्या कहा

डीएसपीएमयू में बुनियादी सुविधाओं, जर्जर भवनों और सीटों में कटौती के विरोध में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया, पुलिस बल तैनात किया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली, जर्जर भवनों और सीटों में कटौती के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उग्र छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने परिसर की अव्यवस्था और साफ-सफाई की कमी को लेकर कुलपति (वाइस चांसलर) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताते हुए उनके कार्यालय में ताला जड़ दिया। स्थिति इस कदर तनावपूर्ण हो गई कि बाद में कुलपति को ताला तोड़कर अपने चैंबर के भीतर जाना पड़ा। हंगामे और कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और उनका साफ कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन और प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।

Share This Article