डीएसपीएमयू में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक, 15 विषयों में मिलेगा नामांकन का मौका

डीएसपीएमयू में सत्र 2026-30 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका है। चांसलर पोर्टल पर 15 सितंबर तक आवेदन करें, लेकिन सीटें भरने पर पोर्टल पहले बंद हो सकता है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से 15 सितंबर तक विभिन्न वोकेशनल और क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा के 15 विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स, फिशरीज साइंसेज, इंटीग्रेटेड फिजिक्स, कथक डांस, म्यूजिक, विजुअल आर्ट (पेंटिंग), योगिक साइंस, संस्कृत के साथ-साथ हो, खड़िया, खोरठा, कुड़माली, मुंडारी, पंचपरगनिया और संथाली जैसे विषयों का चयन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 सितंबर की अंतिम तिथि से पहले ही किसी विषय की सभी उपलब्ध सीटें भर जाती हैं, तो संबंधित विभागाध्यक्ष या निदेशक की अनुशंसा पर उस विषय के लिए पोर्टल समय से पहले बंद कर दिया जाएगा।

अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन के समय उपस्थित न होने वाले या समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची से रद्द कर दिया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।