डुमरिया को मिलेगी बड़ी सौगात! 10 करोड़ की लागत से बना 30 बेड का नया अस्पताल होगा शुरू

डुमरिया में 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 बेड के नए अस्पताल का संचालन 15 अगस्त से पहले शुरू होगा, जिससे 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डुमरिया : क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने भालुकपातड़ा मौजा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि 15 अगस्त से पहले अस्पताल को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिजली विभाग के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही अस्पताल में जल्द शव वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकें। अस्पताल के चालू होने से डुमरिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share This Article