दुमका में गरजे चम्पाई सोरेन – हमारे गौरवशाली इतिहास को मिटाने की कोशिश का पुरजोर विरोध होगा

दुमका में चम्पाई सोरेन ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर विरोध जताया। इसे आदिवासी महापुरुषों के सम्मान पर हमला बताते हुए सरकार को 30 जून तक सुधार की चेतावनी दी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: राज्य सरकार द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदल कर “गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज” करने का मुद्दा अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इसे आदिवासी महापुरुषों का नाम मिटाने की साजिश बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही है।

अपने दुमका प्रवास के दौरान स्थानीय मांझी बाबा, युवाओं एवं रैयतों के साथ अस्पताल पहुँचे पूर्व सीएम ने इसे आदिवासी समाज के महापुरुषों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह तथाकथित अबुआ सरकार ना सिर्फ हमारे सामाजिक व्यवस्था को बिगाड़ने वालों का साथ दे रही है, बल्कि हमारे महापुरुषों के नाम को मिटाने का प्रयास भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब आप एक संस्थान का नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखते हैं, तो इसके पीछे मकसद उनका सम्मान करना होता है। लेकिन, जब बिना किसी सूचना के उनका नाम हटा दिया जाता है, तो सरकार की मंशा स्पष्ट दिख जाती है। आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को मिटाने के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

राज्य सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आगामी 30 जून तक मेडिकल कॉलेज के नाम में फूलो झानो मुर्मू नहीं जोड़ा गया, तो आदिवासी समाज के हजारों लोग खुद आकर इसे सुधारने का काम करेंगे।

आदिवासियों का संरक्षण कर रही है केन्द्र सरकार

चम्पाई सोरेन ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी लागू करने के दौरान आदिवासी समाज को इससे बाहर रखा जा रहा है, ताकि हमारी रूढ़िजन्य परम्पराओं एवं विशिष्ट जीवनशैली का संरक्षण हो सके। हजारों वर्ष पुरानी हमारी जीवनशैली के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.