रांची विश्वविद्यालय की गर्मी की छुट्टियों पर नई सूचना जारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची विश्वविद्यालय ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार 1 जून से 20 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल वोकेशनल स्टाफ के लिए लागू रहेगा। इस अवधि में उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार अवकाश मिलेगा। वहीं, नॉन-वोकेशनल स्टाफ के लिए कोई विशेष छुट्टी नहीं रहेगी।

उन्हें अपने कार्यालयों और संबंधित विभागों में नियमित रूप से उपस्थित होकर कार्य करना होगा। नॉन-वोकेशनल कर्मचारियों को केवल पहले से तय सरकारी और आधिकारिक छुट्टियों का ही लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इस सूचना के माध्यम से सभी कर्मचारियों के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 1 से 20 जून 2026 तक की छुट्टियां सिर्फ वोकेशनल स्टाफ के लिए मान्य होंगी, जबकि अन्य कर्मचारी नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।