दुमका : पेड़ काटने के लिए चढ़े राज मिस्त्री की गिरकर हुई मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर बड़ा बांध के समीप एक घर में पेड़ काटने के लिए चढ़े शमशाद अंसारी की गुरुवार को गिर जाने से मौत हो गई। मृतक शहर के जरूवाडीह का रहने वाला है और उसके माता पिता बिहार के बांका में रहते हैं।

उनके नहीं आने की वजह से शव मेडिकल कालेज अस्पताल में ही रखा हुआ है। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि शमशाद राज मिस्त्री था। किसी के कहने पर वह पेड़ काटने के लिए रसिकपुर गया था। पेड़ काटने के दौरान गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर पत्नी बच्चों के साथ अस्पताल आई और शव के साथ विलाप किया।

सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया।

इस पर पत्नी ने कहा कि पति के माता पिता के आने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा था।

Share This Article