जम्मू कश्मीर जा रहा था दुमका का मजदूर, ट्रेन से हुआ लापता

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जामा क्षेत्र के छैलापाथर पंचायत के हेमंतपुर गांव का एक मजदूर Jammu and Kashmir (जम्मू कश्मीर) जाने के दौरान बीते 16 अक्तूबर को Train से लापता (Dumka Vishulal Murmu Missing) हो गया।

जिसकी गुमशुदगी की सूचना उसके पिता सोनालाल मुर्मू ने जामा थाना को दी है। जानकारी के अनुसार मजदूर विशुलाल मुर्मू सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन (Sealdah Express Train) में सवार होकर जम्मू कटवा जा रहा था।

13 दिन बीत जाने के बाद भी मजदूर का कहीं पता नहीं चल पाया

16 अक्टूबर की रात नगीना और अम्बाला स्टेशन के बीच वह शौच के लिए Train के अंदर ही शौचालय की ओर गया, लेकिन 20 मिनट बाद नहीं लौटने पर उसके दोस्तों ने उसे खोजना शुरू किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

दोस्तों ने अम्बाला स्टेशन (Ambala Station) पर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी मजदूर विशुलाल मुर्मू का कहीं पता नहीं चल पाया है।

बेटे के गुम हो जाने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना पुलिस गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।

Share This Article