हजारीबाग में हाथियों के झुंड ने किसान को कुचला, मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Farmer Death by Elephant : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बहेरी पंचायत के चानों गांव में गुरुवार की दिन रात करीब 1 बजे हाथियों के झुंड (Herd of Elephants) ने एक किसान (Farmer) को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान 57 वर्षीय छोटू महतो के रूप में हुई है।

खेत में ही सो रहा था किसान

गांव के मुखिया पवन कुमार यादव के अनुसार, छोटू महतो सीजनल खेती करते थे और इसी वजह से वह अपने खेत में ही एक झोपड़ी बनाकर रहते थे।

गुरुवार रात 12 बजे हाथियों का एक झुंड उनके खेत में घुस आया और झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया।

हाथियों को देखकर छोटू महतो भागने लगे, लेकिन एक हाथी ने उन्हें सूंड से पकड़कर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

वहीं, उनकी पत्नी ने झोपड़ी की दीवार के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

गांव में हाथियों का आतंक

मुखिया ने बताया कि हाथियों का झुंड पिछले एक हफ्ते से इलाके में आतंक मचा रहा है। कई बार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस हमले से पहले भी गांव के कई किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची है।

ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Share This Article