Homeझारखंडरांची ग्रामीण SP ने 72 पुलिसकर्मियों को किया शो-कॉज

रांची ग्रामीण SP ने 72 पुलिसकर्मियों को किया शो-कॉज

Published on

spot_img

Show-cause to 72 policemen : राजधानी Ranchi के ग्रामीण थानों में तैनात 72 पुलिसकर्मियों (Policemen) को ग्रामीण SP ने शो-कॉज (Show Cause) किया है।

ग्रामीण SP Sumit Kumar Agrawal ने जांच में देरी करने के बाद यह कार्रवाई की है।

ग्रामीण SP का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया जो अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। सभी पुलिसकर्मियों का जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रांची के ग्रामीण SP के द्वारा जारी किए गए शो-कॉज में सभी 72 पुलिसकर्मियों को यह लिखा गया है कि DSP स्तर के अधिकारियों के द्वारा मासिक दैनिक प्रतिवेदन के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि आप सभी के द्वारा विगत पांच माह में एक भी कांड का निष्पादन नहीं किया गया है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा कांडों के अनुसंधान और निष्पादन में रुचि नहीं ली जा रही है।

ग्रामीण SP ने आदेश दिया है कि हर पुलिसकर्मी को ठीक तरीके से काम करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ 72 पुलिसर्मियों को शो-कॉज होने के बाद पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिसकर्मियों में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें थाना से हटाकर दूसरे जगहों पर पदस्थापित किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...