Latest Newsझारखंडटाना भगतों ने रांची DC से की मुलाकात, बताया अब तक नहीं...

टाना भगतों ने रांची DC से की मुलाकात, बताया अब तक नहीं बना आधार और वोटर कार्ड….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tana Bhagats met Ranchi DC : महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गुरुवार को टाना भगत (Tana Bhagat) समुदाय के प्रतिनिधियों ने Ranchi उपायुक्त Manjunath Bhajantri से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अपनी प्रमुख समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिसमें जाति/आवासीय जन्म प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामले और वोटर I’d कार्ड बनाने की आवश्यकता जैसी मांगें शामिल थीं।

वोटर I’d के लिए नामकुम में लगेगा विशेष कैंप

DC मंजूनाथ भजंत्री ने टाना भगतों की मांगों को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि वोटर आईडी कार्ड निर्माण के लिए सोदाग प्रखंड, नामकुम (Namkum) में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि समुदाय के अधिकतम लोग मतदान के अधिकार से वंचित न रहें।

अब तक नहीं बना आधार कार्ड और वोटर I’d

बैठक के दौरान उपायुक्त ने समुदाय के लोगों से पूछा कि क्या वे मतदान करते हैं। इस पर कई टाना भगतों ने बताया कि उनका आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड अब तक नहीं बना है।

इस पर उपायुक्त ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त भजंत्री ने टाना भगत समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा।

बैठक के दौरान समुदाय के लोगों ने भी प्रशासन के इस सकारात्मक रवैये की सराहना की।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...