फिलीपीन में आया साल का सबसे बड़ा तूफान, 100 के करीब लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मनीलाPhilippine (फिलीपीन) में इस साल के सबसे भीषण तूफान में करीब 100 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 98 लोगों में से कम से कम 53 लोगों की जान  (Floods and Landslides)  बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई घटनाओं में गई। ये लोग बैंगसमोरो स्वायत्त क्षेत्र के मैगुइन्डानाओ के थे।

69 लोग घायल हैं और कम से कम 63 अन्य लापता हैं

तूफान से द्वीपसमूह के एक बड़े हिस्से में तबाही मच गई थी हालांकि रविवार को वह देश के बाहर दक्षिण चीन  सागर में पहुंच गया।

सरकार की प्रमुख Disaster Response Agency (आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी) के अनुसार, 69 लोग घायल हैं और कम से कम 63 अन्य लापता हैं।

आश्रय स्थलों या अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे

तूफान से करीब 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिसमें 9,12,000 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। ये लोग अभी आश्रय स्थलों या अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी से 4,100 से अधिक मकान और 16,260 हेक्टेयर (40,180 एकड़) धान और अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Share This Article