विनीसियस जूनियर और रियाल मैड्रिड 2032 तक अनुबंध बढ़ाने पर सहमत

ब्राजील के स्टार विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के साथ 2032 तक नया अनुबंध किया, जिससे क्लब के साथ उनका लंबा भविष्य और मजबूत हो गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मैड्रिड: ब्राजील के स्टार विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के साथ अनुबंध बढ़ाने पर सहमति जताई है और वह जून 2032 तक स्पेनिश क्लब में बने रहेंगे। क्लब ने यह घोषणा की। 26 वर्षीय विंगर अपने मौजूदा अनुबंध के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुके थे और खबरों के अनुसार प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी।विनीसियस ने 18 साल की उम्र में मैड्रिड में शामिल होने के बाद से 375 मैचों में 128 गोल किए हैं और क्लब को 14 खिताब जीतने में मदद की है, जिसमें तीन बार ला लीगा और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब शामिल है। क्लब ने गुरुवार को कहा, ‘‘विनीसियस जूनियर हमारे इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।’’ अनुबंध विस्तार की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया। विनीसियस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘बर्नबेउ में आठ साल बहुत कम हैं। छह और साल और हमेशा के लिए।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।