छठी से 12वीं क्लास तक की छात्राओं को अब समय से मिल सकेगी सेनेटरी नैपकिन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanitary Napkin Facility to Girl Students : छठी क्लास के 12वीं क्लास तक में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया गया है। Bestual Risen Scheme के तहत इन्हें अब समय पर सेनेटरी नैपकिन मिलेगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (Jharkhand Girls Residential School) की एक साल के लिए कुल 260 स्कूलों में 3,795 नैपकिन पैकेट की खेप सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

सभी जिलों के सिविल सर्जन को दी गई सूचना

नैपकिन उपलब्ध होने के बाद अब प्रत्येक महीने में एक सैनेटरी पैकेट एक किशोरी छात्रा को दी जानी है।

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समित्ति (Jharkhand Rural Health Mission Committee) की ओर से सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. आरएन शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है।

किस जिले को कितने पैकेट

बेकारी 109, चत्तरा 12, देवधर 10, धनबाद 09। दुमका 10, गढ़या 19, गिरिडीह 13। गोड्डा 09। गुमला 12। हजारीबाग 16, जामताड़ा 06, खूंटी 06, कोडरमा 06, लातेहार 00, लोहरदगा 07, फकुड 05। पलामू 20, पश्चिमी सिंहभूम 18, पूर्वी सिंहभूम 11 रामगढ़ 06, रांची 18।

Share This Article