दुमका में पुलिस की गाड़ी पर पथराव मामलें में एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पुलिस बल पर पथराव और उपद्रव मचाने के आरोपित को गुरूवार को हंसडीहा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सिलठा गांव निवासी निवासी ठाकुर (45) है। मामलें को लेकर थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में पुलिस वाहन पर पथराव और उपद्रव मचाने के आरोप में चार नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय, हंसडीहा के समीप एक ट्रक चालक और खलासी के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन का शीशा तोड़-फोड़ करतें0 हुए पुलिस जवान के साथ दुर्व्यवहार भी किया था। मामले में एएसआई इंतखाब आलम के लिखित शिकायत पर चार नामजद समेत अज्ञात 20 से 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया थी। साथ ही शेष आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Share This Article