दुमका के शिक्षक डॉ सपन कुमार को मिला अवार्ड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूमर्थर के प्राचार्य डॉ सपन कुमार ने झारखंड (Jharkhand)  प्रदेश को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है।

नवाचारों से देश के कई मंचों पर सम्मानित हो चुके डॉ सपन कुमार को दिल्ली की एक राष्ट्रीय मंच इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट (National Forum Indian Social Institute) की राष्ट्रीय कार्यशाला में बेस्ट शिक्षक अवार्ड सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आयकन एजुकेशन अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

140 नवाचारी शिक्षकों ने अपने आईडिया का प्रदर्शन किया

नई दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक संवाद एवं सावित्री बाई फुले ग्लोबल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 140 नवाचारी शिक्षकों ने अपने आईडिया का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने भारत के शिक्षा प्रणाली, नई शिक्षा नीति, नवाचार पर विस्तार से चर्चा की। डॉ सपन कुमार (Dr. Sapan Kumar) ने झारखंड प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र में अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा के लिए अपनाए गए नवाचारों पर विस्तार से देश के शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को बताया। सपन के आइडिया का सभी ने काफी प्रशंसा किया।

Share This Article