SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला! ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब है तो न हों परेशान, Form-6 से मिलेगा एक और मौका

SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो परेशान न हों। चुनाव आयोग ने Form-6 के जरिए अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग लगातार नए-नए स्पष्टीकरण जारी कर रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने 3 नवंबर को एक अहम क्लैरिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक जिन मतदाताओं का नाम SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, वे अब Form-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह नियम सिर्फ उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जो पहली बार वोटर बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। बल्कि ऐसे लोग भी Form-6 भर सकते हैं, जो पहले मतदाता सूची में शामिल थे, लेकिन SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में उनका नाम गायब हो गया है। यानी पुराने वोटरों को भी अपना नाम दोबारा जुड़वाने का मौका मिलेगा। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही अपने पुराने आदेश में भी बदलाव किया है। नए स्पष्टीकरण के अनुसार, केवल Form-6 भरने को झूठी घोषणा नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ सिर्फ इस वजह से कार्रवाई नहीं होगी कि वह पहले से मतदाता था और अब अपना नाम जुड़वाने के लिए Form-6 जमा कर रहा है।

दरअसल, आयोग के पुराने आदेश में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई का प्रावधान बताया गया था। इस धारा के तहत झूठी घोषणा करने पर एक साल तक की सजा हो सकती है। पहले के निर्देशों के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति पहले से वोटर था और फिर भी Form-6 भरता था, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी।

हालांकि, नए आदेश में इस संबंध में राहत दी गई है। अब Form-6 भरने वाले आवेदकों को यह घोषणा करनी होगी कि उनका नाम किसी दूसरी विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। यानी आवेदन करते समय उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में पहले से मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।