धनबाद में कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर ED की रेड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Raid in Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बालू कारोबारी पुंज सिंह (Punj Singh) के ठिकानों पर एक बार फिर से दबिश दी है।

शनिवार अहले सुबह से ही ED की टीम धनबाद के मेंमको मोड़ क्षेत्र स्थित कासा सोसाइटी स्थित आवास और झरिया हेटलिबांध स्थित उनके भाई सतेन्द्र सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।

छापेमारी में केंद्रीय सुरक्षा बल को रखा गया। किसी को भी बाहर आनेजाने की इजाजत नहीं है।

बताया जाता है कि ED की टीम ने अंदर जाते ही घर के सभी सदस्यों से मोबाइल जब्त कर लिया है और घर के अंदर रखे कई अहम दस्तावेजो को खंगाल रही है। इस दौरान टीम को कुछ अहम दस्तावेज हांथ लगने की भी सूचना है।

ज्ञात हो पुंज सिंह बिहार में 400 करोड़ के बालू घोटाले के आरोपित है। जिसमे ED ने पहले भी पुंज सिंह और इनके साथी करीबियों के यहां छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Share This Article