घर में घुसकर अपराधियों ने की लाखों के गहने और 2 लाख नगद की लूट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Loot: साहिबगंज रांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर मोड़ स्थित अरविंद गुप्ता के घर में लूट (Loot) की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात बाइक पर सवार आठ से नौ लोग अरविंद के घर पहुंचे और 2 लाख रुपये नकद और चार से 5 लाख रुपये के आभूषण लूट लिये।

जाते समय लुटेरे घर में लगे CCTV का DVR भी ले गए। सभी ने अपना चेहरा ढंक रखा था। घर पर अरविंद की पत्नी और बच्चे मौजूद थे।

लुटेरों ने अरविंद की पत्नी पूनम गुप्ता के साथ मारपीट भी की और उनके पहने हुए आभूषण (Jewellery) छीन लिये। इसके बाद घर में रखे गोदरेज, बक्सा को तोड़कर उसमें रखे आभूषण निकाल लिये।

मामले की सूचना मिलने पर बरहड़वा SDPO मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, SI असीम कुजूर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

.

Share This Article