IAS पूजा सिंघल के करीबी अशोक कुमार के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी अब भी जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में एक बार फिर ED ने बड़ी कार्रवाई की है। कई IAS अधिकारी के चहेते अशोक कुमार (Ashok Kumar) के ठिकानों पर ED ने शुक्रवार की सुबह छापेमारी की है।

राजधानी रांची के हरमू, हजारीबाग के कन्हारी, रामगढ़ सहित 14 ठिकाने पर ED की छापेमारी (Raid) चल रही है। इस कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि कई IAS अधिकारी के अशोक कुमार चहेते हैं।

आरोप यह भी लग रहा है कि अशोक कुमार गढ़वा जिले में खनिज निगम का प्रोजेक्ट (Project of Mineral Corporation) अधिकारी रहते चिनिया प्रखंड में अपनी पत्नी विद्या शर्मा के नाम 8.47 एकड़ में खान आवंटित कराई है।

2008 में अनुबंध पर अशोक कुमार की हुई थी नियुक्ति

2008 में अनुबंध के आधार पर JSMDC में अशोक कुमार की नियुक्त हुई थी। वहीं 2017 में अनुंबध समाप्त हो गया था। गढ़वा जिले के परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे अशोक कुमार पर केतार थाना (कांड संख्या 04/2019) जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था।

बताया जाता है कि वे निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल, पूर्व MD और खान सचिव के श्रीनिवासन (Srinivasan) के काफी करीबी थे।

TAGGED:
Share This Article