
नई दिल्ली/लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले की जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अरोड़ा और उनके बेटे काव्य अरोड़ा (जो हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़े हैं), लुधियाना स्थित ‘फाइंडॉक फिनवेस्ट’ के हेमंत सूद एवं जालंधर में कथित सटोरिया (बुकी) चंद्रशेखर अग्रवाल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

