अंदर CM हेमंत से ED की पूछताछ, बाहर JMM कार्यकर्ताओं का ऐसा जोश…

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से ED की पूछताछ के दौरान शनिवार को सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक शनिवार को रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जुटे हैं। JMM का झंडा और तीर-धनुष से लैस पार्टी नेता और कार्यकर्ता गोंदा थाने के समीप सड़क पर बैठे हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED’s Questioning of CM Hemant: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से ED की पूछताछ के दौरान शनिवार को सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक शनिवार को रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जुटे हैं।

JMM का झंडा और तीर-धनुष से लैस पार्टी नेता और कार्यकर्ता गोंदा थाने के समीप सड़क पर बैठे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हाउस के सामने स्थित LPN शाहदेव चौक पर JMM कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है।

JMM कार्यकर्ता ED, केंद्र सरकार और BJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे

मंत्री जोबा मांझी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप, चंपई सोरेन, महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले।

मुख्यमंत्री को देखते ही इरफान उनसे लिपट गए और भावुक होकर रोने लगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मुस्कुराते हुए समझाए। फिर वह सामान्य हुए।

अग्निशमन वाहन वाटर कैनन भी तैनात किए गए

DC राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मुख्यमंत्री हाउस के पास लगातार निगरानी रख रहे हैं। सिटी SP राजकुमार मेहता और सदर DSP प्रभात रंजन बरवार सहित काफी संख्या पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री आवास के सामने तैनात हैं।

मुख्यमंत्री आवास के समीप सुरक्षा को लेकर अग्निशमन (Fire Fighting) वाहन वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मुख्यमंत्री आवास जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग करके घेर दिया है। इस दौरान वाहनों को Divert किया गया है। वाहनों को भी अंदर आने नहीं दिया जा रहा है।

Share This Article