भारत

Election 2022 : गुजरात में BJP का अभूतपूर्व प्रदर्शन, हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के नजदीक

नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) और पांच राज्यों की 6 विधानसभा व उत्तर प्रदेश (UP) की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha by-election) के नतीजे धीरे-धीरे स्पष्ट होने शुरू होने हुए हैं।

गुजरात (Gujarat) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) बहुमत के आंकड़े के नजदीक है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार

चुनाव आयोग के अपराह्न 11:30 बजे तक आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 28 कांग्रेस 37 और तीन निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

गुजरात में जारी मतगणना (vote counting) के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) 150, कांग्रेस 20, आम आदमी पार्टी (AAP) 7, समाजवादी पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि चार सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

 

उप चुनावों में बिहार में जनता दल (United), छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, ओडिशा में बीजू जनता दल, राजस्थान में कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker