फिलिप की जगह एलेन बेंगलुरु टीम में शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु ने जोश फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलेन को टीम में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि फिलिप आईपीएल 2021 के पूरे सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे इसलिए बेंगलुरु ने उनकी जगह एलेन को शामिल किया है।

फिलिप ने 2020 में पदार्पण किया था और बेंगलुरु के लिए पांच मैचों में 78 रन बनाए थे। फिलिप की जगह आए एलेन ने न्यूजीलैंड के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें तीन अर्धशतक जड़ा है।

एलेन का बेस प्राइस भी फिलिप की तरह 20 लाख है। एलेन का आईपीएल में यह पहला साल होगा।

आईपीएल 2021 का अयाोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु के बीच चेन्नई में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बताया था कि आईपीएल मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु. चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे। शुरुआत में सभी मुकाबले दर्शकों के बिना कराए जाएंगे और दर्शकों को शामिल करने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

Share This Article