एलन मस्क की ‘उड़ने वाली’ टेस्ला ने हवा में दिखाए करतब !

एलन मस्क की नई टेस्ला रोडस्टर ने हवा में उछलकर और कलाबाजी दिखाकर सबका ध्यान खींचा। स्पेसएक्स तकनीक वाले थ्रस्टर से लैस कार का उत्पादन 2028 में शुरू होगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : टेस्ला ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार रोडस्टर की पहली झलक दिखाई है। ये कार हवा में उछली, बीच हवा में घूमी और फिर पहियों पर लैंड हुई। कार में स्पेसएक्स की रॉकेट तकनीक से जुड़े थ्रस्टर लगाए गए हैं। इनकी मदद से कार हवा में उछल सकती है और कलाबाजी दिखा सकती है।

ये कार 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 96 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 370 km/h से ज्यादा होगी। कार का उत्पादन 2028 में शुरू करने की योजना है। इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।