न्यूयार्क : अरबपति एलन मस्क ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026 में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए लगभग 4,700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। टेस्ला के सीईओ ने टेक्सास को रिपब्लिकन के पास बनाए रखने और अन्य उम्मीदवारों की मदद के लिए यह राशि लगाई। मस्क पहले भी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत में मदद कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे। रिपब्लिकनों की करारी हार के बाद मस्क बड़े राजनीतिक और वित्तीय नुकसान में नजर आए। टेक्सास में 30 साल बाद डेमोक्रेटिक गवर्नर चुने गए। डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया। डेमोक्रेटिक पार्टी के मस्क के बिजनेस साम्राज्य की जांच शुरू करने की योजना की खबरों के बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि तलवार से जीने वाले तलवार से ही मरते हैं। जो मुझसे लड़ते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि मैं असली ताकतों का पता लगाऊंगा और न सिर्फ कठपुतलियों बल्कि उनके पीछे वालों पर भी निशाना साधूंगा।
इसके बाद स्पेसएक्स के शेयर 3.8 प्रतिशत और टेस्ला के शेयर 3.6 प्रतिशत गिर गए। डेमोक्रेटिक सांसद मस्क की कई गतिविधियों की जांच कर रहे हैं, जिनमें यूक्रेन को सैटेलाइट सेवाएं सीमित करने, सरकारी नौकरियों में कटौती और उनकी कंपनियों को मिलने वाले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट व सब्सिडी शामिल हैं।
हाउस ओवरसाइट कमेटी के आने वाले चेयरमैन रॉबर्ट गार्सिया ने ट्रंप और उनके प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे वकील तैयार रखें।



