जाति, धर्म के आधार पर होता है UP में एनकाउंटर: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद में थे, इस दौरान वह सरकार पर जमकर बरसे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि Encounter जाति, धर्म के आधार पर और कानून की धज्जियां उड़ा कर हो रहा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद में थे। इस दौरान वह सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि ये बुनियादी सुविधाएं ही दुरुस्त नहीं कर सके हैं, Smart City का सपना दिखाकर पूरा नहीं किया।

एक Auto वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया

अखिलेश यादव शास्त्री नगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) के भाई रवि यादव के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि UP में Encounter जाति और धर्म के आधार पर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ जैसी राजधानी से समाजवादियों (Socialists) का काम हटा दो तो क्या मिलेगा वहां? भाजपा वाले बताएं यहां पर एक Auto वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया, क्या उसकी सरकार ने सहायता की?

अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों को सरकार से लड़ना है, DM SP से लड़ना है, इनके पैसे से लड़ना है और इनकी टीवी चैनलों से लड़ना है, सोचो कितना कड़ा मुकाबला है।

लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है

सपा मुखिया (SP Chief) ने कहा कि इनसे स्वास्थ्य सेवाओं पर पूछोगे तो यह तमंचा बोलेंगे, इनसे पूछो कि आपने वादा किया था कि पढ़ाई सस्ती होगी तो बोलेंगे तमंचा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नहीं कर पाए तो तमंचा, नदियां साफ नहीं कर पाए तो तमंचा।

सपा रालोद गठबंधन के बीच दरार को लेकर जब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि गठबंधन ठीक है, मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, हम अपने कार्यकर्ता को निराश नही करेंगे।

Share This Article