कृति सैनन ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत 2.43 करोड़

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अब कृति सैनन ने अपने लिए नई कार Mercedes Maybach GLA 600 खरीदी है।

बॉलिवुड स्टार्स के साथ ही उनकी लग्जरी कार भी फैंस का आकर्षण बनती हैं।

आए दिन खबरें आती रहती हैं कि सिलेब्स ने नई कार खरीदी है। बीते दिनों अर्जुन कपूर ने अपने लिए करोड़ों रुपये की कार ली थी।

अब कृति सैनन भी अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना के क्लब में शामिल हो गई हैं।

अर्जुन कपूर ने तो इसी महीने में लग्जरी कार खरीदी है। वहीं, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने जुलाई में लग्जरी कार खरीदी थी।

कृति सैनन बीते शुक्रवार को अपनी नई कार के साथ दिनेश विजान के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुईं। कृति सैनन की इस कार की कीमत 2.43 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘मिमी’ की सफलता के बाद खुद कार को गिफ्ट की है।

Share This Article