राम विलास पासवान के नाम पर राजनीति करना बंद करें चिराग और तेजस्वीः उपेन्द्र कुशवाहा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: जदयू ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है और इसे बंद करने की सलाह दी है।

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए रविवार को खगड़िया में कहा कि आज कुछ दल के नेता स्व. रामविलास पासवान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

ऐसा नहीं होना चाहिए। आज हमारे बीच रामविलास पासवान जी नहीं है।

सामाजिक परिवर्तन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उनके नाम पर कुछ डिमांड किया जा रहा है।

हमारे मुख्यमंत्री निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं, जो भी निर्णय लेना होगा वो लेंगे लेकिन राजनीत के लिए राजनीतिक दल डिमांड करे यह उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव लगातार यह मांग कर रहे हैं कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि.

जयंती पर राजकीय समारोह आयोजित की जाये और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए।

चिराग पासवान की तरफ से आज स्व. रामविलास पासवान की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।

इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने पक्ष और विपक्ष के सहित अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है।

चिराग ने सीएम से समय नहीं मिलने पर मीडिया के माध्यम से उन्हंे आमंत्रित किया है।

Share This Article