चीन के पॉप स्‍टार क्रिस वू ने 20 से अधिक महिलाओं के साथ किया रेप, गिरफ्तार

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीनी-कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू को रेप के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। चीनी अफसरों के अनुसार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई महिलाओं को धोखा दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर की गई।

क्रिस वू 30 साल के हैं। मामले में व‍कीलों का कहना है कि मामले में अगर क्रिस वू दोषी पाए जाते हैं, तो उन्‍हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। उन्‍हें यह सजा चीन में ही पूरी करनी होगी।

चीनी-कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू के खिलाफ पहला आरोप जुलाई की शुरुआत में लगाया गया, जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि क्रिस वू ने उसके शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाया था।

अब अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्‍हें सजा पूरी होने के बाद ही कनाडा को प्रत्‍यर्पित किया जाएगा।

क्रिस वू पर 19 साल की एक छात्रा ने भी रेप का आरोप लगाया था। उसने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखा था।

इसमें उसने बताया था कि जब वह 17 साल की थी तब वह पॉप स्‍टार क्रिस वू से मिली थी। तब वू के घर पर पार्टी थी और उसे उसमें शामिल होने का न्‍यौता दिया गया था।

छात्रा के अनुसार वहां उसपर शराब पीने का दबाव बनाया गया। इसके बाद अगले दिन जब वह सोकर उठी तो उसने देखा कि वह क्रिस वू के बिस्‍तर पर थी।

छात्रा ने जानकारी दी है कि 7 अन्‍य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी रेप किया है। छात्रा का कहना है कि क्रिस वू ने उन्‍हें नौकरी दिलवाने के बहाने उनका रेप किया।

इनमें कुछ महिलाएं नाबालिग भी हैं। अब करीब 24 महिलाओं ने क्रिस वू पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

हालांकि क्रिस वू ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अगर क्रिस वू पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्‍हें 10 साल की जेल हो सकती है। उन्‍हें यह सजा चीन में ही पूरी करनी होगी।

Share This Article