सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग तस्कर हरीश खान गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ड्रग तस्कर हरीश खान को गिरफ्तार कर लिया है।

एनसीबी की टीम हरीश खान से गहन पूछताछ कर रही है।एनसीबी की टीम हरीश खान से सुशांत के रुममेट सिद्धार्थ पिठानी के सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के अनुसार 26 मई को हैदराबाद से सुशांत सिंह राजपूत के रुममेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद एनसीबी सुशांत के नौकर केशव और नीरज को भी एनसीबी दफ्तर में बुलाकर पूछताछ कर रही है।

इन सभी से मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम ने मंगलवार को देर रात बांद्रा, अंधेरी, लोखंडवाला आदि इलाकों में छापे मारे थे।

एनसीबी टीम ने बांद्रा से हरीश खान को गिरफ्तार किया है। हरीश खान पर फिल्म जगत में बड़े पैमाने पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पिछले वर्ष 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर पर हो गई थी।

इस मामले में एनसीबी ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी की थी।

Share This Article