पर्ल वी पुरी साइन करने वाले थे एक बड़ी फिल्‍म

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: ऐक्टर पर्ल वी पुरी के नाबालिग लड़की के रेप केस में नाम आने के बाद ऐक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही एक सोशल मीडिया पोस्ट में पर्ल वी पुरी का सपॉर्ट किया था और रेप पीड़िता व उसके परिवार की पहचान उजागर की थी।

अब दिव्या खोसला कुमार पर्ल वी पुरी को जमानत दिए जाने की मांग की है ताकि वह खुद को बेगुनाह साबित कर सकें।

एक इंटरव्यू में दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के केस के बारे में बात की और बताया कि पर्ल एक बहुत बड़ी बॉलिवुड फिल्म साइन करने वाले थे, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया।

दिव्या खोसला ने कहा, यह (रेप) एक बहुत ही सीरियस चार्ज है और पर्ल वी पुरी के करियर पर इसका लंबे समय तक बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। वह तो अभी लाइफ की शुरुआत ही कर रहा था।

टेलीविजन ने उसे स्टारडम दिया था और मैं आपको बता सकती हूं कि वह एक बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था। लेकिन अब सबकुछ खत्म हो गया।

बता दें कि पर्ल वी पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने रेप का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, यह एक पुराना केस है जिसमें नाबालिग लड़की का कहना है कि टीवी सीरियल्‍स में करियर बनाने के लिए पर्ल ने उससे सेक्‍शुअल फेवर्स मांगे।

दिव्या खोसला यह देखकर बेहद दुखी हैं कि पर्ल वी पुरी ने कुछ महीनों पहले ही अपने पापा को खोया था और उनकी मम्मी भी जानलेवा बीमारी की गिरफ्त में हैं।

दिव्या ने कहा कि पर्ल वी पुरी बहुत अच्छा इंसान है और उन्होंने उसके साथ काम किया है।

वह बोलीं, ‘कुछ टाइम पहले पर्ल के पिता का निधन हो गया था और उसकी मम्मी भी ठीक नहीं हैं। वह मुझे फोन करती हैं तो बस रोती रहती हैं, मदद मांगती रहती हैं। मैं खुद को लाचार महसूस करती हूं और बहुत गुस्सा भी आता है।

‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पर्ल को अच्छी तरह से जानती हूं। हमने साथ में काम किया है। वह बहुत ही अच्छा इंसान है और मेहनती भी है। वह यह सब डिजर्व नहीं करता।

आखिर किस आधार पर पर्ल को अरेस्ट किया गया है? यह #मीटू मूवमेंट का एक बहुत ही डरावनी साइड है, जहां पर एक आदमी का करियर और इज्जत तबाह हो जाती है, परिवार बर्बाद हो जाते हैं।

Share This Article