Latest NewsUncategorizedइस महीने मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर और OTT पर आ...

इस महीने मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर और OTT पर आ रही है शानदार फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Great movies and Web Series are Coming on Theater and OTT : सालभर आपको Entertainment का फुल डोज मिलने वाला है। दरअसल थिएटर से लेकर ओटीटी तक लगातार एक से बढ़कर एक शानदार फ़िल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली है।

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही OTT पर दमदार फिल्में और वेब सीरीज आने वाली है। कुछ वेब सीरीज और फिल्मों की बात करें तो इस एंटरटेनमेंट के पिटारे में अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ से ‘Emily in Paris’ तक शामिल है। तो चलिए आपको इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।

‘कॉल मी बे’

अनन्या पांडे, वीर दास की ये बेहतरीन फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसक निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा ने किया है और आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

बर्लिन

ZEE5 ने की नई जासूसी थ्रिलर ‘बर्लिन’ भी सितंबर के महीने में रिलीज होगी। जासूसी ड्रामा आप 13 सितंबर से ओटीटी पर देख सकेंगे। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इस जासूसी थ्रिलर का निर्देशन अतुल सबरवाल ने किया है।

‘तनाव 2’

‘तनाव’ का दूसरा सीजन भी इस महीने आ रहा है। वेब सीरीज ‘तनाव’ का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद अब Tanaav 2 आ रहा है। 6 सितंबर को ये वेब सीरीज सोनी लिव (Sony liv) पर रिलीज होगी।

‘सेक्टर 36’

विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की फिल्म ‘सेक्टर 36’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो दिल्ली के एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने वाली है।

‘एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2’

अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा का नया सीजन आ रहा है। 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘एमिली इन पेरिस’ के सीजन 4 का दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है।

‘द परफेक्ट कपल’

अमेरिकन वेब सीरीज ‘The Perfect Couple’ 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है। ये सीरीज साल 2018 में आई एलिन हिल्डरब्रांड की किताब पर आधारित है।

‘थलावन’

मलयालम फिल्म ‘थलावन’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है और ये फिल्म 10 सितंबर को सोनी लिव पर Release होने वाली है। साउथ की ये फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

spot_img

Latest articles

धनबाद में बड़ा हादसा: रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का सामान भी जलकर राख

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह रुई फैक्ट्री...

हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा ब्रिटिश जमाने का बीडीआर क्वीन रेल इंजन

रांची : ब्रिटिश जमाने का रेलवे इंजन हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा...

अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में नागरिकों के साथ किया संवाद, संजय सरदार को विजयी बनाने की अपील की

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को आदित्यपुर में छवि महतो...

रांची के इन इलाकों में आज शाम 4.30 तक गुल रहेगी बिजली, निपटा लें जरूरी काम

रांची: रांची के हरमू और कोकर इलाके में  शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...

खबरें और भी हैं...

धनबाद में बड़ा हादसा: रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का सामान भी जलकर राख

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह रुई फैक्ट्री...

हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा ब्रिटिश जमाने का बीडीआर क्वीन रेल इंजन

रांची : ब्रिटिश जमाने का रेलवे इंजन हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा...

अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में नागरिकों के साथ किया संवाद, संजय सरदार को विजयी बनाने की अपील की

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को आदित्यपुर में छवि महतो...