उर्वशी रौतेला ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये दिये 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया है।

कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है।

इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं।

उर्वशी रौतेला भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए हैं।

जिसमें वह कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 47 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर्स दान करती दिख रही हैं।

उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड के लिए पहली खेप में 27 ऑक्‍स‍ीजन कंसंट्रेटर्स और दूसरी खेप में 20 कंसंट्रेटर्स भिजवाए हैं।

उर्वशी इससे पहले भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुकी हैं।

हाल ही में उर्वशी का एक गाना रिलीज हुआ था।

इस गाने से होने वाली कमाई को उन्होंने भारत और फिलिस्तीन सोसाइटी के राहत कोष में दान कर दिया था।

Share This Article