
मनोरंजन कंपनी इरोस इनोवेशन ने अपने कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। कंपनी ने ‘ईरोस ब्रह्मांड’ नाम से एक नया माइथोलॉजी यूनिवर्स लॉन्च किया है, जिसके तहत भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं पर आधारित नौ नई कहानियां विकसित की जाएंगी। इन प्रोजेक्ट्स में ‘नंदी: वॉर ऑफ कैलासा’, ‘द्वारका: गेटवे टू द यूनिवर्स’, ‘विमान वॉर्स’, ‘महाभारत 5000 ए.डी.’, ‘यक्षिणी’, ‘ब्रह्मरक्षक’, ‘गरुड़’, ‘कुंभायन्ना’ और ‘मनसा देवी’ जैसी कहानियां शामिल हैं।
सुपरहिट फिल्मों को मिलेगा नया रूप
ईरोस ने अपनी कई लोकप्रिय फिल्मों को नए अंदाज में पेश करने की भी योजना बनाई है। कंपनी ‘तनु वेड्स मनु’, ‘फोबिया’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘देसी बॉयज’, ‘रंगीला’ और ‘तेरे नाम’ जैसी चर्चित फिल्मों की कहानियों को नए किरदारों और नए फॉर्मेट के साथ आगे बढ़ाएगी। ये प्रोजेक्ट केवल सीक्वल तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि अलग-अलग मनोरंजन प्रारूपों में भी दर्शकों के सामने आएंगे।
‘ईरोस रीमास्टर्ड’ में लौटेगी ‘कोचादैयां’
कंपनी की तीसरी पहल ‘ईरोस रीमास्टर्ड’ है। इसके तहत रजनीकांत की फिल्म कोचादैयां को आधुनिक तकनीक के साथ रीमास्टर कर दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भी इस फिल्म का बड़े पर्दे पर आनंद ले सके।

