
लंदन : यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। फ्रांस में हीटवेव के चलते करीब 1,000 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, ये मौतें 24 से 27 जून के बीच हुई हैं। एजेंसी का कहना है कि हर साल के औसत के मुकाबले इस बार करीब 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि सरकार ने अभी तक कुल मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में 85% बुजुर्ग थे और ज्यादातर मौतें घरों के अंदर हुईं।

