
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार में हुई खूनी वारदात ने न सिर्फ जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बार को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

