

प्रखंड क्षेत्र के दुरूप पंचायत का मामला
महुआडांड़ ; महुआडांड़ दुरूप पंचायत में स्थापित आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी झंडोत्तोलन नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है और यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी नियमित रूप से नहीं मिल रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार, 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी केंद्र परिसर में तिरंगा नहीं फहराया जाना व्यवस्था की उदासीनता को दर्शाता है।




इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य केंद्र स्थापित किया गया है, तो उसका लंबे समय तक बंद रहना गंभीर चिंता का विषय है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से केंद्र की स्थिति की जांच कराकर नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने और राष्ट्रीय पर्व पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

