हर कार्यकर्ता सौ-सौ वोट भाजपा को दिलाएं: कड़िया मुंडा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: लोकसभा (Lok Sabha) के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुडा (Kadiya Munda) ने कहा कि जब वे 1970 में पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, तो इतने कार्यकर्ता नहीं थे।

आज तो BJP के पास कार्यकर्ताओं की फौज है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता संकल्प ले कि वह सौ-सौ वोट BJP को दिलाएंगे, उतना ही काफी है।

कड़िया मुंडा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

इसका हमें गर्व है। वे शनिवार को खूंटी के कुंजला बगीचा में आयोजित BJP के लोकसभा स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Share This Article