लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा: राज्यपाल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार है मतदान।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा और मतदान की प्रक्रिया में साफ स्वच्छ वातावरण और पारदर्शिता को बढ़ाने की आवश्यकता है।

वे सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर ई-ईपीआइसी लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से अब वोटर अपने मोबाइल पर ही मतदान पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट आइकान पद्मश्री मुकुंद नायक, अशुंता लकड़ा एवं अजय मल्कानी सहित दिव्यांग मतदाताओं ,वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया वही 18 वर्ष पूरा कर पहली बार मत का अधिकार प्राप्त करने वाले युवाओं को मतदान पहचान पत्र सौंपा।

कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण लें कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

कार्यक्रम में आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ,उपायुक्त रांची छवि रंजन, कुलपति रांची विश्वविद्यालय डॉक्टर रमेश पांडे ,प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय प्रोफेसर कामिनी कुमार सहित अन्य पदाधिकरीगण उपस्थित थे।

Share This Article