RANCHI : लड़की से Facebook पर की दोस्ती, झारखंड देखने के नाम पर पहुंचा उसके घर, फिर इस तरह लेकर हो गया फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/रामगढ़: जिले में एक नाबालिग युवती को लेकर युवक फिल्मी अंदाज में फरार हो गया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजस्थान का एक युवक नाबालिग युवती को फेसबुक दोस्त Facebook Friend बनाकर झारखंड देखने के नाम पर उसके घर पहुंच जाता है और रामगढ़ घुमने के बहाने निकलता है फिर उसे भगा कर ले जाता है। कुछ ऐसा ही मामला रामगढ़ जिले से सामने आया है।

यहां राजस्थान के उस युवक ने पहले युवती, फिर उसके भाई को अपना फेसबुक दोस्त बनाया था। तीनों आपस में चैटिंग करने लगे।

इस बीच युवक ने युवती से झारखंड आने की बात कह उसका पता ले लिया। फिर बुधवार को युवती के घर पहुंच गया।

यहां युवती ने उसे फेसबुक दोस्त बता कर अपने माता-पिता से मिलवाया और घर में ही रोक लिया।

RANCHI : लड़की से Facebook पर की दोस्ती, झारखंड देखने के नाम पर पहुंचा उसके घर, फिर इस तरह लेकर हो गया फरार

युवती व उसके भाई ने अपने माता-पिता से युवक को फेसबुक दोस्त बताकर परिचय कराया।

जिसके बाद युवक युवती के घर में ही रुक गया। शुक्रवार को राजस्थान का युवक युवती व युवती के छोटे भाई के साथ रामगढ़ घूमने निकल गया।

इस दौरान युवक युवती व उसके भाई को बरकाकाना स्टेशन ले गया।

जहां युवती के भाई को मोबाइल में गेम खेलने को दिया, जब वो गेम खेलने में लग गया उसी समय मौका देखते युवती को ट्रेन में बैठाकर फरार हो गया।

RANCHI : लड़की से Facebook पर की दोस्ती, झारखंड देखने के नाम पर पहुंचा उसके घर, फिर इस तरह लेकर हो गया फरार

जब बहुत देर हुई और बहन नहीं लौटी तो भाई ने अपने घर पहुंच अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवती के खोजबीन में लगे हुए थे कि पिता के पास एक फोन आया और

उनकी बेटी और एक लड़के के मिलने की खबर मिली। दिल्ली जीआरपी से खबर मिलने के बाद युवती के परिजन युवती को लाने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार युवक राजस्थान के किस हिस्से का रहनेवाला है, किशोरी के आने के बाद ही पता चलेगा।

(झारखंड की खबरें WhatsApp पर भी, बस यहां क्लिक करें)

Share This Article