मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को मांग की कि कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों और अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले हमलावरों की पहचान सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर ये आतंकवादी कहां से आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “उन्हें (प्रशासन को) लोगों को बताना चाहिए कि इन हत्याओं को कौन अंजाम दे रहा है। हमसे सिर्फ इतना कहा जाता है कि आतंकवादियों ने उन्हें मारा है। सवाल यह है कि जब सभी सीमाएं सील हैं, तो ये आतंकवादी कहां से आ रहे हैं?” जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल के इस दावे को परखने के लिए हत्यारों का बेनकाब होना बेहद जरूरी है कि घाटी से आतंकवाद खत्म हो चुका है।

वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमें और पूरी दुनिया को देखने दीजिए कि ये हत्यारे कौन हैं। क्या आतंकवाद खत्म हो गया है? आप खुद देख सकते हैं कि स्थिति में कितना बदलाव आया है।”

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।