सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शेयर बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक फायदा मिला।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹2,51,228.75 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में तेजी के बीच बजाज फाइनेंस लिमिटेड को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,034.87 अंक यानी 2.67 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण ₹80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर ₹7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का शेयर शुक्रवार को आठ प्रतिशत से अधिक चढ़ा, क्योंकि कंपनी ने जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन ₹44,959.50 करोड़ रुपये बढ़कर ₹12,30,005.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन ₹40,414.03 करोड़ रुपये बढ़कर ₹8,55,894.78 करोड़ रुपये रहा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार हैसियत ₹39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण ₹21,096.80 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,41,844.69 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत ₹10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर ₹9,47,799.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण ₹8,164.73 करोड़ रुपये बढ़कर ₹11,52,150.63 करोड़ रुपये रहा।

एलआईसी का बाजार मूल्यांकन ₹4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,37,435.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन ₹1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर ₹10,29,878.30 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की बाजार हैसियत ₹10,326.46 करोड़ रुपये घटकर ₹4,93,602.13 करोड़ रुपये रह गई।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।