नेतरहाट के नए थाना प्रभारी बने राजन अधिकारी, बरवाडीह में रही लंबी पारी

राजन अधिकारी ने नेतरहाट थाना प्रभारी का पदभार संभाला। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News: महुआडांड़ बरवाडीह थाना में लंबे समय तक पदस्थापित रहे सब-इंस्पेक्टर राजन अधिकारी ने शनिवार को नेतरहाट थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह से विधिवत प्रभार लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने कहा नेतरहाट एक महत्वपूर्ण पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्र है। मेरी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध पर नियंत्रण और आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नेतरहाट में भी पुलिस और जनता मिलकर शांति बनाए रखने का काम करेंगे।

वहीं पदभार सौंपते हुए निवर्तमान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा, नेतरहाट थाना क्षेत्र शांतिपूर्ण है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे विश्वास है कि राजन अधिकारी के अनुभव और कार्यकुशलता से थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

राजन अधिकारी के योगदान से स्थानीय लोगों को कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन और जनसहयोग आधारित पुलिसिंग की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और उनसे नशाखोरी, सड़क दुर्घटना और पर्यटक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।