क्राइमझारखंड

झारखंड में 25 साल की बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, पति को बताया तो…

धनबाद: एक 25 साल की विवाहिता ने Rape करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने OP में शिकायत भी की है।

उसने यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि अपने पितातुल्य ससुर (Father-in-law) पर लगाया है। मामला सिंदरी गोशाला ओपी क्षेत्र का बताया गया है। 20 सितंबर को हुई इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रेप के बाद किसी को बताने पर हत्या की दी थी धमकी

पीड़िता ने कहा कि ससुर ने दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने (Murder) की धमकी भी दी। पीड़िता ने तत्काल Mobile पर घटना की जानकारी पति को दी और घर आने को कहा।

पति के घर आने पर ससुर घर से भाग गया। पीड़िता के बयान पर यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म (Sexual Harassment And Rape) का मामला दर्ज किया गया।

महिला का पति है मजदूर, कहा – पिता ने किया गलत मिले कड़ी सजा

महिला के बयान पर गोशाला ओपी में ससुर के विरुद्ध यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर शाम को उसे जेल भेज दिया गया।

इधर पीड़िता के पति ने बताया कि जब उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया, तब घर में उसकी पत्नी और उसके पिता ही थे।

वह मजदूरी करने बाहर गया था। कहा कि पिता व और वह अलग-अलग मजदूरी करते हैं। जबकि उसकी मां अपनी पुत्री से मिलने उसकी ससुराल गई हुई थी। पीड़िता के पति ने कहा कि पुलिस उसके पिता के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई (Legal Action) लिया जाए।

घटना के दिन घर पर कोई महिला नहीं थी

पति ने बताया कि जब पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ, तब घर में वह और उसके पिता थे। आरोपी की पत्नी अपनी पुत्री से मिलने गई थी। ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं पीड़िता का Court में 164 बयान दर्ज कराया है। महिला उत्पीड़िन (Female Oppression) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस बार तो इस तरह की घटना को घर में ही अपनों ने अंजाम दिया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker