प्रो लीग: जर्मनी से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम, महिला टीम का घरेलू चरण में पहला मुकाबला ब्रिटेन से

2026-27 एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 13 फरवरी को जर्मनी से भिड़ेगी, जबकि महिला टीम 23 फरवरी को ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबला करेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2026-27 एफआईएच प्रो लीग के घरेलू चरण में अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को जर्मनी के खिलाफ मुकाबले से करेगी जबकि महिला टीम 23 फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

भारत के घरेलू चरण के मुकाबले 13 से 28 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

भारतीय पुरुष टीम 13 और 16 फरवरी को जर्मनी, 15 और 18 फरवरी को अर्जेंटीना तथा 23 और 26 फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन से मुकाबला करेगी। टीम 25 और 28 फरवरी को स्पेन के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय महिला टीम 23 और 26 फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। स्पेन के खिलाफ उसके मुकाबले 25 और 28 फरवरी को निर्धारित हैं।

एफआईएच प्रो लीग अंतरराष्ट्रीय हॉकी की प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें दुनिया की शीर्ष राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।